शिक्षा वह है जो हो मूल्यों की संवाहक
नैतिकता एवं निष्ठा से युक्त
जिसमे हो रचनात्मकता का संचार
नवीनता और नवाचार से युक्त
जो बने प्रगतिशील राष्ट्र का आधार…….
जीवन में सफल होने के लिए आवश्यक है कि व्यक्ति जीवन मूल्यो, नैतिकता एवं ज्ञान से परिपूर्ण हो अतः शिक्षा वह महत्वपूर्ण साधन है जिसके माध्यम से संस्कारो की स्थापना हो सके और जीवन सफलता की ओर अग्रसर हो सके |
रावत एजुकेशनल ग्रुप 1983 से शिक्षा जगत में दैदीप्यमान नक्षत्र की भांति प्रकाशित हो रहा है| रावत एजुकेशनल ग्रुप की एक महत्वपूर्ण शाखा रावत पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मानसरोवर में स्थित है जिसकी स्थापना 1997 में हुई| यह विद्यालय कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकायों को उपलब्ध कराता है| विद्यार्थियों में रचनात्मक एवं नवाचार युक्त पद्धति से नवीन कलाओ के प्रति रूचि उत्पन्न कराई जाती है एवं नवीन तकनीकों एवं विविधता युक्त शिक्षण पद्धत्तियो द्वारा शिक्षा प्रदान की जाती है| वर्तमान में हिंदी माध्यम के इस विद्यालय में लगभग 2200 विद्यार्थी अध्ययनरत है|
शैक्षिक श्रेष्ठता को बनाये रखने के परिणाम स्वरुप विद्यालय की गणना RBSE के टॉप स्कूल्स में होती है| प्रतिवर्ष मेधावी विद्यार्थी योग्यता सूची में नाम अंकित कराते है| इसके अतिरिक्त विद्यालय सह-शैक्षणिक गतिविधियों में भी सदैव अग्रणी रहा है| विद्यार्थी अन्तर-विद्यालयी, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धाओ में भाग लेकर विद्यालय को गौरवान्वित करते रहे है| स्पोर्ट्स के क्षेत्र में भी विद्यार्थियो की बहुआयामी प्रतिभा का परिचय दिया है| विद्यालय में राष्ट्रीय स्तर के कोच द्वारा क्रिकेट, बास्केट-बॉल, वॉली-बॉल, ताइक्वांडो की ट्रेनिंग दी जाती है| मेधावी छात्रों के अतिरिक्त कमजोर विद्यार्थियों के लिए भी विशेष कक्षाओं का आयोजन किया जाता है|
संस्कार युक्त शिक्षा प्रदान करना विद्यालय का मुख्य लक्ष्य है जिसके लिए विद्यालय का समस्त परिवार प्रयासरत है|